फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद नैनीताल में पुलिस अलर्ट

Thu, 24 Apr 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर के लखनपुर चुंगी में पाकिस्तान का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नैनीताल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद नैनीताल पुलिस सतर्क है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल 112 नंबर पर देने को कहा है।
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चेकिंग करें। बुधवार को बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम के साथ हल्द्वानी, नैनीताल शहर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और धार्मिक स्थल कैंची धाम में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और स्थानीय जनता से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।



रामनगर में एबीवीपी ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
रामनगर/लालकुआं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में पर्यटकों के साथ हुई आतंकी घटना की निंदा की। रामनगर के लखनपुर चौक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतला फूंका। इस मौके पर एबीवीपी के काॅलेज अध्यक्ष नितेश शर्मा, नीरज कंडारी, पंकज कोटनाला, आकाश आर्या, सूरज पांडेय, गौरव भंडारी, पंकज कुमार, नितिन, आरएसएस के नगर संघ चालक अजय कुमार अग्रवाल, अतुल, मनप्रीत, शलभ मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, लालकुआं में कांग्रेस, भाजपा एवं व्यापार मंडल आदि ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, युवा भाजपा नेता मोहित गोस्वामी, रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, हेमवती नंदन दुर्गापाल, बीना जोशी, तारा पांडे, कुंदन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
भीमताल, भवाली में भी निकाला कैंडल मार्च
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। आतंकी हमले के विरोध में भीमताल के लोगों ने आतंकियों को पुतला फूंका। इस दौरान मनोज भट्ट, धन सिंह राणा, रिहान खान, आशु पाठक, रवि कुमार आदि रहे। इधर डांठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक मंच पर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन सीमा टम्टा, देवेंद्र चनौतिया, विपिन सनवाल, हेमा दुम्का, राकेश बृजवासी, आशा आर्य, गोपाल दत्त पलड़िया, सतीश लाल वर्मा आदि रहे। भवाली चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कंचन सुयाल, संजीव भगत, पीयूष नेगी, सद्दा मियां, नरेश पांडे, लोकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें