फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जूता जापानी नहीं हिंदुस्तानी....शंघाई में कहेगा सफलता की कहानी

Thu, 24 Apr 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल की छात्रा निहारिका की ओर से तैयार जोंक निवारक जूता। संवाद
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। 2023 में कक्षा आठ की छात्रा निहारिका नैनीताल जिले के सबसे दूरस्थ क्षेत्र सूर्यागांव जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने जाती थी। यहां बरसात में जंगल के रास्तों पर जोंक खून चूसने को तैयार...। मजबूरी यह कि बच्चे स्कूल नहीं छोड़ सकते थे, जोंक से छुटकारा पाना ही एक मात्र रास्ता था। यहीं से निहारिका के मन में विचार आया एक ऐसा जूता बनाने का जिस पर जोंक न लटक सके। निहारिका ने ऐसा कर दिखाया और उनका बनाया जूते का मॉडल जिला, राष्ट्रीय स्तर से होते हुए अब शंघाई जापान में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विदेशी छात्रों के मॉडल को टक्कर देगा।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट लीलावती इंटर कॉलेज की दसवीं कक्षा की छात्रा निहारिका ने वर्ष 2023 में भीमताल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव में '''' पर्यावरण अनुकूल जोंक निवारक स्मार्ट जूते '''' का मॉडल शिक्षिका लक्ष्मी काला के नेतृत्व में तैयार किया था। तब छात्रा का चयन जनपद स्तर के इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ था। वर्ष 2024 में नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडल का चयन 11वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली के लिए हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में निहारिका के मॉडल का चयन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
निहारिका का कहना था कि पहाड़ी क्षेत्र में स्कूल जाते समय जोंक चिपकने से होने वाले घावों से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने इको फ्रेंडली जूता बनाया है। बेटी का जापान के लिए चयन होने पर पिता प्रकाश चंद्र ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


इस तरह बनाया जूते का मॉडल
नमक में डूबे वेल्क्रो कपड़े की पट्टी, लोहे की पतली जाली, तार व बेट्री को जूते के चारों ओर लपेटा जाता है। बैट्री से जाली में करेंट फैलता है, दूसरी ओर नमक के प्रभाव से जोंक जूते में नहीं चढ़ पाते हैं। अगर जोंक चिपक भी गई तो नमक तुरंत ही जोंक के शरीर से पानी सोखना शुरू कर देता हैं। शरीर में पानी कम हो जाने के कारण जोंक मर जाती है।

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने कहा कि छात्रा निहारिका जापान में भी देश, प्रदेश का नाम रोशन करेगी। छात्रा के चयन पर एलपी इंटर कॉलेज के प्राधानाचार्य राजेंद्र वर्मा, बीईओ केना चौहान, प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला, संतोष जोशी, किशोरी लाल टम्टा, सुरेंद्र सिंह सूर्या, डॉ. हिमांशु पांडे ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें