फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर 60 करोड़ से ज्यादा की देनदारी

Tue, 03 Feb 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव सहित अन्य ड्यूटियों के लिए अब तक बुलाई गई विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल का 60 करोड़ 42 लाख 35 हजार 310 रुपया उत्तराखंड पुलिस ने देना है। इसी तरह इन सबसे 24 करोड़ 41 लाख 96 हजार 198 रुपए पुलिस को लेने हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा की आरटीआई में ये आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 34 करोड़ 78 लाख 82 हजार 988 रुपए सीआरपीएफ की देनदारी है। इसके बाद यूपी की, सीआईएसएफ की, आईटीबीपी की, एसएसबी की और मध्य प्रदेश की देनदारी उत्तराखंड पुलिस पर है।

करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए उत्तर रेलवे से लेने हैं, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, गोवा, गुजरात, यूपी, राजस्थान, एमपी, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और भारत सरकार पर आईआरबी की लेनदारी है। आरटीआई में ये भी बताया गया है कि इसमें से किसी भी राशि पर ब्याज का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें