कार्बेट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडियन एयरफोर्स दिल्ली ने इंदौर को 26 रनों से हराया। एमपीआईसी ग्राउंड में पहले खेलते हुए इंडियन एयरफोर्स ने 123 रन बनाए।
जवाब में इंदौर की टीम 97 रन ही बना सकी। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक नवीन जोशी, गोपाल कांडपाल, स्कोरर मो. मोबीन, उद्घोषक नितिन दुर्गापाल, विजेंद्र पाल, मसूर अली रहे।
इस दौरान विधानसभा महासचिव गोपाल अधिकारी, क्लब संरक्षक अरविंद चौधरी, उपप्रधान छोई शमशेर बिष्ट, अनुराग अग्रवाल आदि थे। क्लब के सचिव मो. इसरार अंसारी ने बताया कि बुधवार को एयरफोर्स बनाम डीएम काशीपुर और उन्नति दिल्ली बनाम उत्तराखंड पुलिस के बीच मैच होंगे।