फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियों तेज कर दी हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ ही पुलिस संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों को चिह्नित करते हुए, वहां शांति पूर्ण मतदान की कार्ययोजना पुलिस रही है।
विज्ञापन


जिले में 134 अति संवेदनशील हैं और 190 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर पहले से तैनात फोर्स से अतिरिक्त रूप से एक उप निरीक्षक, पीएसी के दो जवान एक्स्ट्रा तैनात रहेंगे। जबकि सामान्य केंद्रों पर तैनात फोर्स दो कांस्टेबल, एक पीआरडी जवान, एक होमगार्ड जवान की तैनाती यहां भी रहेगी। संवेदनशील मतदान केंद्र पर कांस्टेबल की अतिरिक्त संख्या भी रहेगी।


संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र के भ्रमण और गांव में जाकर आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष और सीओ को निर्देश दिया जा चुका है। वह लगातार भ्रमण पर भी हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें