फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस ने खींचा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के लिए 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में मतदान होना है। पुलिस ने चुनाव की तैयारियों में सुरक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों चरणाें में 1500-1500 जवान तैनात होने हैं। सुरक्षा के लिए राजपत्रित अधिकारियों के अलावा दो सौ उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी जवानों के कंधों पर पर भी सुरक्षा का भार होगा। दोनों चरणों में पड़ने वाले संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस की पैनी नजर भी रहेगी। एक ब्लाॅक में करीब डेढ़ सौ सुरक्षा कर्मी की तैनाती को अंतिम रूप दिया गया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि फोर्स की उपलब्धता के आधार पर आठ विकासखंडों में तैनाती का खाका खींच लिया गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर दो कांस्टेबल जबकि अति संवेदनशील पर एक एसआई और एक कांस्टेबल की अतिरिक्त रूप से तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें