फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किसानों को भूमि का मुआवजा बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियायाल-खैरोला-खड़की बाईपास निर्माण से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रथम चरण में क्षेत्र के किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया गया है। साथ ही शेष किसानों को मुआवजा जल्द दिया जाएगा। विभाग की ओर से अब तक 20 से 25 लाख का मुआवजा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भीमताल में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नौकुचियायाल-खैरोला-खड़की बाईपास निर्माण किया जाना है। इसके लिए विभाग को प्रथम चरण के लिए स्वीकृति भी मिल गई है। बाईपास निर्माण में जिन किसानों की भूमि कट रही है, उन्हें विभाग की ओर से मुआवजा दिया जा रहा है। लोनिवि के ईई दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुछ किसानों को मुआवजा राशि दी गई है। शेष किसानों को भी राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें