फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से लगे प्रीत विहार कॉलोनी के चार रास्ते सील, पुलिस तैनात

विज्ञापन
रुद्रपुर के रामपुर बॉर्डर पर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते सीओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर के गूजर खत्ता गांव को सील करने के बाद अब रुद्रपुर की प्रीत विहार कॉलोनी को यूपी से जोड़ने वाले चार संपर्क मार्गों को पुलिस ने बैरियर लगाकर सील कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से बैरियरों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

पुलिस 24 घंटे तैनात रहकर चोरीछिपे जिले में दाखिल होने वाले लोगों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी गांव में समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ।
पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ जमाती इस कॉलोनी से होकर रुद्रपुर में पहुंचे थे। सीओ अमित कुमार ने बताया कि एहतियातन कॉलोनी को यूपी से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को सील कर फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के लोगों को अति आवश्यक काम होने पर ही शहर में आने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
रुद्रपुर। सीओ अमित कुमार ने रविवार को रामपुर बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि खाद्यान्न सामग्री लेकर आने वाले वाहनों में दो से अधिक लोगों को नहीं आने दिया जाए। उन्हें बॉर्डर पर पूरी जांच पड़ताल के बाद ही रुद्रपुर आने दिया जाए।

रुद्रपुर के प्रीत विहार में सील किए गए संपर्क मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें