फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले पुलिस अलर्ट, 24 फरवरी को होगी सुनवाई

Sat, 21 Feb 2026 10:05 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे जमीन पर अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में  24 फरवरी को सुनवाई होनी है। इसमें 4365 लोगों को 29 एकड़ भूमि से कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई होनी है। ऐसे में पुलिस अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक में भी शांति सौहार्द के साथ रमजान मनाने और संभावित सुनवाई पर वार्ता हुई। पुलिस अलर्ट है और विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बनभूलपुरा की गफूर बस्ती सहित अन्य इलाकों में रेलवे ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण का दावा किया और करीब 29 एकड़ भूमि पर काबिज 4365 लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया। इस पर दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। वहां से इस पर फैसला आना है।

विज्ञापन


फाइनल प्रोसिडिंग की संभावित तारीख 24 फरवरी है। यह बाद की बात है कि तारीख आगे बढ़ेगी या कोई फैसला आएगा लेकिन जैसे-जैसे सुनवाई का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चर्चाएं तेज होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें