फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखराड़ के सरपंच हरेंद्र सिंह को मिला सम्मान

Tue, 02 Jun 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवी संस्था आरोही ने धारी ब्लाक के वन पंचायत पोखराड़ के सरपंच हरेंद्र सिंह बिष्ट को वन पंचायत के जंगल की सुरक्षा के लिए किए गए बेहतरीन कार्यों को देखते हुए जनरल गुरबीर मानसिंह पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन


संस्था की ओर से पोखराड़ वन पंचायत को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी भेंट की गई है। संस्था की सचिव शीबा ने बताया कि ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में अधिकांश वन पंचायतों के सर्वे के बाद पोखराड़ वन पंचायत वनों की सुरक्षा के लिहाज से प्रथम स्थान पर रहा है।

उन्होंने बताया कि पोखराड़ वन पंचायत में सरपंच और उनके साथियों ने सामुदायिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाकर अपनी वन पंचायत का संरक्षण किया है। यही नहीं ग्रामीणों ने जंगल की उपज का उचित उपयोग कर वन पंचायत के कोष को भी बढ़ाया है। सरपंच हरेंद्र सिंह को पुरस्कृत किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें