पीएम से मुलाकात के बाद लोगों में खुशी
- फोटो : अमर उजाला
13.5 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 13.5 करोड़ लोगों को सरकार ने गरीबी से उबारा है। इसे देखकर आज दुनिया अचरज कर रही है। ये सब मोदी ने नहीं आपने किया है इसका श्रेय आपको ही जाता है।
आदि कैलाश को लोग करने लगे होंगे सर्च
प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमांत जिला बहुत सुंदर है। देश-विदेश से लोग आदि कैलाश, पार्वती कुंड और ओम पर्वत को सर्च करने लगे होंगे। मेरा दावा है कि यहां भी पर्यटन के सारे रिकाॅर्ड टूटेंगे। मोदी आदि कैलाश के चक्कर लगाकर आया है। अब देश-विदेश के लोग आदि कैलाश के चक्कर लगाने के लिए आएंगे।
जी-20 की मेजबानी से बजा भारत का डंका
- प्रधानमंत्री मोदी का कहा कि जी-20 की सफल मेजबानी से विदेशों में भारत का डंका बजा है। 30 साल बाद जनता ने जो मुझे अपार प्यार और आशीर्वाद दिया, हमने मजबूत और स्थिर सरकार बनाकर देश को आगे ले जाने का कार्य किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का चंद्रयान-3 वहां पहुंचा है जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। चंद्रयान जिस स्थान पर गया है उस स्थान का नाम शिव शक्ति दिया गया है।
पीएम का चुनावी बिगुल
जागेश्वर में जागनाथ के दर्शन के बाद मोदी ने पुजारियों से कहा कि बाबा के आशीर्वाद से 2024 के चुनाव में विजयी होकर फिर से उनके दर्शन करने आऊंगा। उन्होंने एक तरह से संदेश दिया कि चुनाव में जीत के लिए वह किस प्रकार आशान्वित हैं।
जवानों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला