फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झनकारो झनकारो झनकारो गोरी प्यारो लगे है तेरो झनकारो’

विज्ञापन
हल्द्वानी महिला कॉलेज के पास आयोजित रंगोत्सव में नाचते छात्र-छात्राएं, इस कार्यक्रम में कमेलश भ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं में होली गायकी पूरे यौवन पर है। पूरे शहर में गली, मोहल्लों और बाजारों आदि सभी स्थानों पर होली गायकों की टीमें जुट रही हैं। महिला, पुरुषों की टोलियां अलग-अलग समूहों में खड़ी और बैठकी होली का गायन कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर में चारों ओर होली के रंग बिरंगे वस्त्रों से सुसज्जित होली गायक ‘झनकारो, झनकारो झनकारो गोरी प्यारो लगे है तेरो झनकारो’, ‘देखो छयल अलबेली चली’, ‘मैं तो सजन संग खेलूंगी होली’, ‘मो पे रंग की गगर, सारी डार गयो’, ‘तुम हो बृज की सुंदर नारी’, ‘हूं मैं चंचल चपला सी, ’, ‘अपने पिया के गरेवा लगूंगी’ जैसे यौवन से भरे मदमस्त गीत गाते दिखाई दे रहे हैं।
हरिपुर नायक में धूमधाम से मनाई गई होली
हरिपुर नायक में रविवार को होल्यारों ने पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट के आवास और आसपास होली गायन किया। होल्यारों की टीम चीर साथ में लेकर होली गायन कर रही थी। होली गायन में उर्वादत्त पंत, गोविंद बल्लभ पांडे, रमेश चंद्र जोशी, रमेश दुर्गापाल, आन सिंह ऐरी, पूर्व प्रधान पूरन खनी, भैरव दत्त जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, गोविंद बल्लभ भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

आस्था विहार जनकल्याण समिति ने आवासीय कालोनी पनचक्की चौराहा पालीशीट इलाके में सामूहिक होली गायन किया। होली मिलन कार्यक्रम में खड़ी और बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने नृत्य से सभी को प्रफुल्लित कर दिया।
धूम रंगोत्सव सीजन दो के तहत हीरानगर में युवाओं ने होली गीतों की धूम मचा दी। होली गायन में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, आयोजक कमलेश भट्ट आदि थे।
जज फार्म में महिलाओं ने मचाई धूम
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नैनीताल महिला इकाई की जिला उपाध्यक्ष गीता कांडपाल के आवास पर महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने खूब नृत्य किया और महिला दिवस के अवसर पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में ममता कांडपाल, हेमा बोरा, किरन बिष्ट, पूनम जोशी, मंजू बिष्ट, कमला रौतेला, शांति ध्यानी, राधा विश्नोई, तनूजा विश्नोई, कंचन जोशी आदि महिलाएं थीं।
महिलाओं की होली ने किया मंत्रमुग्ध
तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 में पार्षद मनोज जोशी के आवास पर महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली गीतों के साथ ही सुंदर नृत्य पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। होली गायन में प्रतिमा जोशी, सीमा रावत, कमला जोशी, गंगा जोशी, भावना जोशी, चंद्र भट्ट, वंदना जोशी, सरोज अधिकारी, कमला बिष्ट, अंजली जोशी आदि थे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने रामपुर रोड स्थित एक बरात घर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। होली मिलन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने भी होली गीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद तोलिया, भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी, कांग्रेस नेता ललित जोशी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक राय, सुमित हृदयेश, डॉ. मोहन तिवारी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन चंद्रा, नगर अध्यक्ष अनुज सक्सेना, सौरभ बजडाज, अंकित साह, अमित, नाजिम मिकरानी, कमल सुयाल, व्यापारी नेता अमरजीत सिंह चड्ढा, दलजीत सिंह नागपाल दल्ली, उक्रांद नेता सुशील उनियाल, गोविंद बगड्वाल आदि थे।
अग्रवाल सभा का होली मिलन समारोह कल
श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि सभा की ओर से 10 मार्च को सायं पांच बजे से रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सुंदर और भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें