फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
भुवनेश्वर ओडिशा में होने वाली सीनियर नेशनल​ तैराकी प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मे
विज्ञापन
हल्द्वानी। ओडिशा में होने वाली सीनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम चयन के लिए रविवार को गौलापार स्टेडियम में तैराकों का ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड तैराकी एसोसिएशन की सचिव सीमा मल्होत्रा ने बताया कि बेस्ट क्वालीफाई टाइमिंग वाले खिलाड़ियों का टीम में चयन किया जाना है। ट्रायल में जिले के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत व पिथौरागढ़ के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज्य की महिला व पुरुष टीम में आठ तैराकों का चयन किया जाएगा। यह टीम 22 से 26 जून तक होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही चयन सूची जारी कर दी जाएगी। कोच पूनम सिरौला, राकेश दत्ता, सुशांक, ललित की देखरेख में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें