फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फुटबाल में पिथाैरागढ़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबाल स्पर्धा का शुभारंभ हो गया है। अंडर 19 बालक व बालिका वर्ग में राज्य की छह जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून की टीमों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन



बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को 4-0, पिथौरागढ़ ने देहरादून को 4-2, नैनीताल ने पौड़ी को 2-0 और देहरादून ने ऊधम सिंह नगर की टीम को 1-0 शिकस्त दी। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 9-0 को बड़े अंतर से पराजित किया। नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 4-0 और पिथौरागढ़ ने पौड़ी की टीम को 3-0 अंतर से हराया।
इससे पहले कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयोजन से बच्चों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत हल्द्वानी स्टेडियम के सभी कार्य समय से पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने सीईओ गोविंद राम जायसवाल खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डीईओ (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा, डीईओ (बेसिक) एचबी चंद, बीईओ तारा सिंह, गिरीश चंद्र जोशी, संजय वर्मा, राहुल पवार, पूरन नयाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें