हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित क्रिस्टल लॉन में हरि शरणम जन की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के समापन पर श्रद्धालु राज्याभिषेक के प्रसंग पर झूम उठे। होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा...गीत गाकर गुलाल के साथ होली भी खेली गई।
कोलकाता से पहुंचे कथा व्यास राजन जी महाराज ने कहा कि जीवन में न लालच करें, न किसी का अनादर करें। अधिक मिलने पर अहंकार भी न करें। उन्होंने कहा कि विद्वान होते हुए भी रावण ने गलतियां की और अंत में प्रभु श्रीराम के हाथों उसे मृत्यु प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि प्रभु द्वारा जो दिया जाता है, उसी में संतोष करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों से प्रेरणा लेने, अच्छी किताबों का अध्ययन कर ज्ञान से मिले गुणों को आत्मसात करने का आह्वान किया। हरिशरणम जन के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी सभी भक्तों को गुलाल लगाकर आभार जताया।