फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के अंडे से मचा हल्ला

Thu, 25 May 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंडे
विज्ञापन
प्लास्टिक के चावल के बारे में तो आपने खूब सुना और पढ़ा होगा। अब प्लास्टिक के अंडे की चर्चा है। बुधवार को शहर में प्लास्टिक के अंडे का मामला सामने आया। व्हाट्सएप ग्रुपों में इसका वीडियो खूब चला। 
विज्ञापन

तल्ली बमौरी सिजवाली टावर निवासी रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार को मुखानी की एक दुकान से आधा दर्जन अंडे खरीदे थे। मंगलवार रात पांच अंडे उबालकर खा लिए। एक अंडा वैसे ही प्लेट में छोड़ दिया।

बह जब उन्होंने उसे डस्टबीन में फेंकने गए तो देखा तो उबले अंडे का रंग बदला हुआ था। यह अंडा पीला और प्लास्टिक जैसा दिख रहा था। उन्होंने इसे तोड़ने की कोशिश की तो वह टूटा भी नहीं। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया।
विज्ञापन


वहीं खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर कैलाश टम्टा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तूहीन कुमार ने इससे अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है। अगर कहीं कोई मामला आएगा तो जांच की जाएगी। 

ऐसे करें पहचान 

नकली अंडे की सबसे पहली पहचान होगी कि इसका छिलका थोड़ा सख्त होगा। असली अंडे की तुलना में से थोड़ा खुरदुरा भी होगा। इसके अलावा छिलके के अंदर रबरनुमा कोटिंग भी होगी।

अंडे के छिलके को देखने के बाद आप अंडे को फोड़िए। इसको फोड़ने पर इसके अंदर का पीला यार्क और सफेद हिस्सा बाहर निकलेगा। यहां आपको एक और चीज देखने को मिलेगी। वह ये कि नकली अंडे को फोड़ते ही उसे प्लेट में निकालकर देखें तो इसका यॉर्क कुछ ही सेकेंड में पिघलकर उसके सफेद हिस्से में मिलने लगता है। असली अंडे का पीला यार्क तब तक नहीं पिघलेगा या फटेगा जब तक आप उसको खुद नहीं फेटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें