फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम

Sun, 07 Jun 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचएन बहुगुणा गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो.एसपी सिंह ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि चिया संस्था के निदेशक डा.पुष्किन फर्त्याल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


 इससे पहले प्रधानाचार्य पूरन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। रवींद्र कुमार, प्रवीण सती, सुरेंद्र भंडारी, दरबान सिंह, दीवान सिंह, प्रेमा साह, मीनाक्षी, नीलम, मुक्ता, दीपा, कविता, रश्मि, शहनवाज, गोविंद नेगी, नवीन पाठक मौजूद थे। दूसरी ओर जिला जजी परिसर में वन विभाग के सहयोग से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में जिला जज कुमकुम रानी ने चिनार का पौधा रोपा।

नगर पालिका वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र सुयाल, एडीजे सुजाता सिंह, सीजेएम नरेंद्र सिंह राणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योति बाला, अवर खंड सिविल जज रिंकी साहनी, परिवार न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही, जिला बार एसोसिएशन के सचिव ओंकार सिंह गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता बहादुर पाल, मान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र कांडपाल, आनंद सिंह, यूनुस खान, हीरा सिंह शाही, संतोष गिरी, चंदन कुमार, माधवा नंद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें