फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण में बने मददगार

Sat, 11 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम चार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में मददगार बने। चौमास और हरेला पर्व में खूब पौधे लगाएं।
विज्ञापन


यह बात वित्त मंत्री ने शुक्रवार को हमारा पेड़, हमारा धन योजना के अंतर्गत एमबी पीजी कालेज के सामने निशुल्क पौध केंद्र का लोकार्पण और निशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हमारे वृक्ष हमारी आजीविका के साधन भी हैं। इनके संरक्षण की प्रत्येक व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते के पार्क सुंदरीकरण आदि कार्य को बेहतर बताया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हरड, बहेड़ा, बेल, आंवला, आम, तुन, तेजपात, हल्दू, बांस आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार व औषधीय पौधों का वितरित किया।

पहले ही दिन 117 लोगों ने आवेदन करने के साथ 808 पौधे लिए। डीएफओ धकाते ने कहा कि प्रत्येक पौधे और उसे तीन साल तक सुरक्षित रखने पर पर तीन सौ रुपये की एफडी मिलेगी।

एक व्यक्ति अधिकतम 100 पौधे ले सकता है। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. राजेंद्र सिंह बिष्ट, वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा, उप जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसडीओ एनसी पंत, उप क्षेत्राधिकारी मुकुल सुनाल, सीएस पांडे, महेश चंद सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी व जनता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें