फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों से सावधान रहिए, आपके खाते में डाल रहे हैं डाका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहीद जीवन सिंह की पत्नी भी साइबर ठगों की शिकार हो गईं। पेंशन न आने की बात पर उन्हें विश्वास में लेकर ठगों ने उनके खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी शहीद जीवन सिंह की पत्नी अनीता देवी के मोबाइल पर शुक्रवार की दोपहर तीन बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि उनके एकाउंट में पेंशन नहीं आ रही है। वह आपके (अनीता) एकाउंट में पैसा भेज रहा है। उसने फोन पे के माध्यम से अनीता के खाते में पांच रुपये भेज दिए।
दो मैसेज स्वीकार होने पर अनीता के खाते से 20-20 हजार रुपये निकाल लिए गए। खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने पर अनीता घबरा गईं। उसने तुरंत एटीएम कार्ड बंद कराया। ठग के नंबर पर कॉल किया मगर वह बंद हो गया। जिला पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला ने बताया कि सिपाही जीवन सिंह ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए थे।
विज्ञापन

ऐसे महिला पर जमाया विश्वास
फोन करने वाले साइबर ठग ने फेसबुक के जरिए अनीता के परिवार का नाम पता हासिल कर लिया था। उसने परिवार के एक सदस्य का नाम बताकर उसने अनीता का विश्वास हासिल कर लिया।
फेसबुक अकाउंट हैक कर करीबी से 25 हजार ठगे
जालसाजों ने पेंटर का फेसबुक अकाउंट हैक कर उसके करीबी से 25 हजार रुपये ठग लिए। रामपुर (यूपी) का रहने वाला पेंटर विष्णु कुमार (25) पीलीकोठी में किराए का कमरा लेकर रहता है। एक सप्ताह पहले साइबर ठग ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक लिया। उसने उसके अकाउंट से मैसेज पोस्ट किया कि उसके दोस्त की बेटी की तबियत खराब है।
अस्पताल में पैसे की जरूरत है। विष्णु की आईडी से भेजे गए मैसेज को देखकर उसके चाचा और दोस्त पसीज गए। चाचा ने जालसाज की ओर से बताए गए अकाउंट में 15 और दोस्त ने 10 हजार रुपये भेज दिए। दोनों ने जब विष्णु को कॉल किया तो ठगी का पता चला। विष्णु ने बताया कि साइबर ठग ने उसका फेसबुक हैक कर मैसेज भेजा है। उसने किसी से पैसा मांगने के लिए मैसेज नहीं भेजा था। पुलिस का कहना है कि यह घटना मुखानी क्षेत्र से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें