फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरूमदारा में हुई डकैती का खुलासा

Fri, 15 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
डकैती का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पीरूमदारा के प्रतिष्ठित व्यापारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैतों के पास से सोने, चांदी के जेवरात, लाइसेंसी रिवाल्वर समेत लूटी गई एक लाख से अधिक की नगदी बरामद हुई है। वहीं 10 माह पूर्व स्टोन क्रशर कर्मचारी से हुई लूट का भी पर्दाफाश हो गया है। दोनों घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने ढाई-ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम डकैती का खुलासा करते हुए एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया नौ जुलाई की रात अज्ञात डकैतों ने आरके पुरम पीरूमदारा निवासी सुलभ बंसल के घर में चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी। उन्होंने बताया 15 जुलाई को नत्थनपीर की मजार के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सात डकैतों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम गौतम, अंकित निवासी जुड़का नंबर 2 थाना काशीपुर, किशन निवासी कंडवाल फार्म हल्दुवा, अंकित निवासी भोगपुर फार्म थाना काशीपुर, सूरज निवासी नंबरदारपुरी, महेश, मोहत निवासी भोगपुर थाना काशीपुर बताया। जबकि इनके दो साथी सुनील, विजेंद्र फरार चल रहे हैं। 

डकैतों के पास से एक रिवाल्वर मय चार जिंदा कारतूस, सोने के एक जोड़ी टॉप्स, 24 चांदी के सिक्के, तीन नोट चांदी के, चांदी के जेवरात समेत एक लाख 12 हजार 145 रुपये की नगदी बरामद हुई। डकैती के पैसों से ही इन्होंने एक मोबाइल भी खरीदा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं डकैतों के पास दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस मिले हैं। उधर 15 सितंबर को बदेशा स्टोन क्रशर के कर्मचारी से की गई 6 लाख 15 सौ रुपये की लूट भी किशन, गौतम ने इकबाल की। इन्होंने बताया इस लूट में चार लोग शामिल थे। जिसमें सुनील, विजेंद्र फरार हैं। 
विज्ञापन


हल्दुआ का डकैत ने की रैकी
रामनगर। पीरूमदारा में डकैती से पहले कंडवाल फार्म हल्दुआ निवासी किशन रैकी की। कोतवाल बीएस भाकुनी ने बताया कि बदेशा लूट कांड का पैसा खत्म होने के बाद फिर ये डकैती डालने लगे थे। 


पुलिस टीम की हुई सराहना, लाखों के इनाम की घोषणा
रामनगर। एक साथ दो-दो खुलासे होने पर पुलिस टीम की सराहाना करने के साथ ही जहां पुलिस कप्तान ने दोनों खुलासे के लिये ढाई-ढाई हजार यानी पांच हजार तो बदेशा स्टोन क्रशर के मालिक अमरिक सिंह मिक्का ने पुलिस टीम को 51 हजार, तकनीकी सहयोगी किशन चंद्र शर्मा को 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। वहीं व्यापारी सुलभ बंसल ने पुलिस टीम को 21 हजार व किशन शर्मा को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। कुल एक लाख 45 हजार रुपये पुलिस टीम को इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें