फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप चोरी, ओखलकांडा में पानी का संकट

Fri, 01 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
 ओखलकांडा ब्लाक के खनस्यू, ग्रामसभा गलनी के तोक बैतोड़ा और हैड़ाखान के तोक रीठा में रह रहे सैकड़ों परिवार पिछले काफी समय से पीने के पानी का संकट झेल रहे हैं। बार-बार मांग के बाद भी जल संस्थान की ओर से व्यवस्था में सुधार नहीं किए जाने से लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जल संस्थान ने लगभग दो दशक पहले खनस्यू से लगभग आठ किलोमीटर दूर सुरंग नामक स्थान से इन गांवों के लिए पेयजल लाइन बिछाई। बेहद पुरानी, जीर्णशीर्ण होने के कारण पेयजल लाइन बार बार क्षतिग्रस्त होती रहती है। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लोगों का कहना है कि बरसात में सुरंग से पानी की लाइन बंद हो जाती है जिसके बाद इस लाइन को झपुवागाड़ से जोड़ा जाता है, लेकिन समस्या यह है कि झपुवागाड़ से लाइन जोड़ने पर अक्सर यहां पाइप लाइन चोरी हो जाती हैं। ग्रामीणों ने सुरंग क्षेत्र से ही साल भर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर जल संस्थान के अवर अभियंता पूरन पांडे का कहना है कि नए पाइपों की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें