फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि की परीक्षाएं 6 से, तीन नए केंद्र बने

Fri, 01 Apr 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की वर्ष 2016 की मुख्य परीक्षाएं 6 अप्रैल से 6 जून तक चलेंगी। कुमाऊं भर में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक लाख 62 हजार 385 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विवि ने इस बार तल्ला सल्ट, बनबसा और गणाई-गंगोली डिग्री कालेज में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा का विस्तृत विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे जा रहे हैं। प्रवेश पत्र वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे के मुताबिक बीकाम वन, टू और थ्री की परीक्षा 6  अप्रैल से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी। बीएससी वन, टू और थ्री की 6 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक, बीए वन की 6 अप्रैल से 6 जून, टू की 6 अप्रैल से 3 जून तथा थ्री की 6 अप्रैल से 31 मई तक होगी। एमकाम वन तथा टू की 26 अप्रैल से 10 मई जबकि एमए वन व टू की 11 अप्रैल से शुरू  होकर 6 जून तक चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो.पांडे के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के तल्ला सल्ट डिग्री कालेज, पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तथा चंपावत के बनबसा डिग्री कालेज को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रो.पांडे ने बताया बीए में 95 हजार 464, बीएससी में 15 हजार 89, बीकाम में 13 हजार 226, एमए वन व टू में 35  हजार 63 तथा एमकाम में 3 हजार 546 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश पत्र परीक्षार्थी के ओएमआर आवेदन फार्म के आधार पर तैयार कराये गये हैं। यदि किसी परीक्षार्थी के नाम, पिता का नाम, कक्षा, विषय,  परिसर व महाविद्यालय के नाम में कोई संशोधन हो तो परीक्षार्थी अपने परिसर, महाविद्यालय व संस्थान में जाकर संशोधित करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें