भीमताल/रामनगर (नैनीताल)। जिलेभर में लोकपर्व फूलदेई रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर बच्चों ने घर-घर जाकर देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार तुमार देली में बार-बार नमस्कार’ गीत गाकर सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने बच्चों को पैसे, गुड़, टॉफी, चाकलेट और अन्य उपहार भेंट किए।
भीमताल के निसौला और मेहरागांव क्षेत्र में प्रिया नेगी, खुशी मेहता, नमित नेगी, कनक मेहता, तन्मय पांडे, वर्षा पांडे आदि बच्चों ने घर-घर जाकर फूलदेई पर्व मनाया। वहीं भवाली, गरमपानी, पहाड़पानी, धानाचूली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र में फूलदेई पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
इधर, रामनगर विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी के नेतृत्व में पम्पापुरी में फूलदेई पर्व मनाया गया। इस मौके पर माया रावत, सरिता मेहरा, आशा करगेती, डॉली रावत, संजय रावत, आशीष ठाकुर, अरुण कुमार, मदन बिष्ट, विक्रम बिष्ट आदि रहे।