गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के बढ़ेरी ग्राम के लोगों ने धूल से परेशान होकर रविवार को शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग के बीच में ड्रम रखकर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि स्टोन क्रशरों से आने वाले डंपरों की धूल उनके घर में घुस रही है। ग्रामीणों के तेवर देख कर क्रशर स्वामियों ने सड़क पर पानी का छिड़काव किया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क पर यातायात सुचारु हो पाया।
विरोध प्रदर्शन में चंदन सिंह, नंदन सिंह, भगवत सिंह, अशोक, भास्कर, पूरन सिंह, दुर्गा देवी, तारा देवी, दीवान सिंह आदि शामिल रहे।