फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumaun University: 10 सितंबर को होगी PHD की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थी इस दिन तक यहां कर सकते हैं अप्लाई

Mon, 07 Aug 2023 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

कुविवि लंबे समय से शोध में प्रवेश प्रक्रिया करने की तैयारी कर रहा है। अब रिक्त सीटों के सापेक्ष 10 सितंबर को प्रवेश परीक्षा की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन अप्लाई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद पीएचडी में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित की जा रही है। विवि की ओर से इस संबंध में कवायद शुरू हो गई है। सभी विभागों में 24 विषयों में दो सौ से अधिक सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों के सापेक्ष 10 सितंबर को प्रवेश परीक्षा की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


UKPSC: 12वीं पास युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल

कुविवि लंबे समय से शोध में प्रवेश प्रक्रिया करने की तैयारी कर रहा है। विवि के शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि पूर्व में सभी विभागों से रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा गया था। ब्योरा मिलने के बाद उन्हें प्रपत्र प्रेषित किए हैं। दो दर्जन विषयों में करीब दो सौ से अधिक सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कला, विज्ञान, कॉमर्स समेत तकनीकी व अन्य विषय शामिल हैं। विवि की ओर से फिलहाल परीक्षा के लिए दस सितंबर की तिथि नियत की गई है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी 25 अगस्त तक कुविवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें