फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: तेल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट, बीच बचाव करने आए चाय वाले के सिर पर मारा चाकू

Mon, 07 Aug 2023 10:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

भवानीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर चार युवक बाइक में तेल डलवाने पहुंचे। इसी बीच पेट्रोल पंप कर्मी से उनकी पहले बाइक में तेल लगाने को लेकर बहस हो गई। आरोपियों ने मौके पर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवानीगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने को लेकर चार युवकों ने पहले पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की। फिर बीच बचाव करने आए एक व्यापारी के सिर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी को सुबह गिरफ्तार किया। वहीं चौथे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे करीब भवानीगंज स्थित ओंकार नाथ पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर चार युवक बाइक में तेल डलवाने पहुंचे। इसी बीच पेट्रोल पंप कर्मी शुभम से उनकी पहले बाइक में तेल लगाने को लेकर बहस हो गई। आरोपियों ने मौके पर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करना शुरू कर दिया।

जान बचाने के लिए भागा पेट्रोल पंप कर्मी
पेट्रोल पंप कर्मी भागते हुए पंप के सामने चाय की दुकान में पहुंचा। बीच बचाव में आए चाय वाले जैद के सिर पर आरोपियों ने चाकू मार दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Today : देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया सुबह के समय एक अन्य आरोपी को और पकड़ लिया गया है। जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में हिमांशु रावत निवासी बसंत बिहार चोरपानी, अंकित सिंह निवासी लूटाबड, लकी राजपूत निवासी बम्बाघेर है। मारपीट में घायल चाय वाले की हालत अब पहले से सही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें