फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच नदियों-गधेरों पर होंगे स्थायी बाढ़ सुरक्षा के कार्य

Wed, 04 Jun 2025 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। क्षेत्र की नदियाें-गधेरों से बरसात में आबादी और खेतों को होने वाले नुकसान को रोकने के प्रयास शुरू हो गए हैं। पांच नदियों और गधेरों पर जल्द बाढ़ सुरक्षा के काम होंगे। यहां कंक्रीट और पत्थर की दीवारें बनाई जाएंगी। सिंचाई विभाग ने इसके लिए राज्य योजना में शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

भीमताल के मलुवाताल में कलसा नदी, हेड़िया के घिघरानी तोक, शीतल दुग्ध अवशीतल केंद्र में घिघरानी गधेरे, रामगढ़ में कोटीगाड़ नाला, रामगढ़ नदी, ग्राम अलचौना में सूरी तोक, पांडे छोर तोक में कलसा नदी, कोटाबाग के कुनखेत में कोसी नदी से आबादी और खेती की ओर कटाव कर रही है। कई स्थानों पर नदी आबादी से कुछ मीटर दूर है।
इसकी शिकायत पर प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम ने निरीक्षण कर आबादी और खेतों में भू-कटाव का सर्वे किया था। अब इसका प्रस्ताव स्थायी बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए शासन को भेजा गया है। इन कार्यों के लिए राज्य योजना से बजट मांगा गया है।
विज्ञापन


इन कार्यों पर आने वाला खर्च
मलुवाताल में 6.63 करोड़, हेड़िया, घिघरानी तोक, दुग्ध अवशीतल केंद्र पर 2.12 करोड़, रामगढ़ के कोटीगाड़ नाला, रामगढ़ नदी पर 3.43 करोड़, अलचौना में सूरी तोक, पांडे छोर तोक में 4.56 करोड़, कोटाबाग में कुनखेत 4.87 करोड़ रुपये स्थायी बाढ़ सुरक्षा के लिए मांग की गई है।
वर्जन
कई जगह नदियाें से आबादी और खेती की जमीन का कटाव हो रहा है। इसका निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा के स्थायी कार्य कराए जाएंगे। - ब्रजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें