फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवीधूरा क्षेत्र में लो वोल्टेज से लोग हलकान

Mon, 22 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। देवीधूरा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिससे घरों में विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे है। इससे लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी ऊर्जा निगम को कई बार दी जा चुकी है लेकिन दिक्कत जस की तस है। लगातार कम वोल्टेज के चलते व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरेलू कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया है। तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा। वहीं, बीडी पांडे अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर के तारों से धुआं निकलने की सूचना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। कर्मचारियों ने तेजी से फॉल्ट का पता लगाकर उसे ठीक कर दिया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने का खतरा टल गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि टीम ने फॉल्ट ठीक कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें