फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुनर्वास के लिए प्रभावित परिवारों ने दिया धरना

Fri, 16 Jun 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी से हटाए गए अतिक्रमण के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों ने तहसील में धरना दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास न होने पर 17 जून को तहसील परिसर में धरना देने का ऐलान किया है। इस दौरान हनीफ अली, ललित भट्ट, गोपाल सिंह नयाल, धन्नू, सीता देवी, आशा, रेवती देवी, रामकुमार, नीलम, शांति देवी, चुन्नी मौजूद रहीं।


बिंदुखत्ता को राजस्व गांव की मांग को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

लालकुआं (नैनीताल)। पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में बिंदुखत्ता के ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने डीएम वंदना से भेंटकर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की। कहा कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण क्षेत्र की सूची में बिंदुखत्ता को भी शामिल किया गया है। इससे लोगों में भय और आक्रोश है। शिष्टमंडल में कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, हरीश बिसौती, कुंदन सिंह मेहता, पुष्कर दानू, गिरधर बम, रमेश कुमार, राजेंद्र चौहान, भुवन जोशी, प्रभात पाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें