रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 पर रिंगौड़ा में शनिवार की शाम अचानक हाथी सड़क पर आ गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया और वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बाद हाथी खुद ही जंगल की ओर चला गया, तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया।
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि रिंगौड़ा में जो हाथी सड़क पर आया था वह मखना नर हाथी था। इस हाथी के दांत नहीं होते और दांत वाले नर हाथी से अधिक ताकतवर मखना हाथी को माना जाता है। यह हाथी अक्सर सड़क पर आ जाता है। शनिवार शाम को भी हाथी सड़क पर आ गया था, जो थोड़ी देर रुकने के बाद जंगल में चला गया। हालांकि हाथी के सड़क पर आने की वजह से हाईवे से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लगा रहा।