फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: 176 गांवों के लोगों को जमरानी के जरिये मिलेगा भरपूर पेयजल, हर व्यक्ति को 135 लीटर पानी दिया जाएगा

Sat, 08 Mar 2025 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर के लोगों को तो पहले से पानी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है, 176 गांव के लोगों को भी भरपूर पानी देने की योजना बन रही है। यह कार्य जमरानी परियोजना से संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
Jamrani Dam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के लोगों को तो पहले से पानी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है, 176 गांव के लोगों को भी भरपूर पानी देने की योजना बन रही है। यह कार्य जमरानी परियोजना से संभव हो सकेगा। गौलापार और हल्द्वानी से सटे इन गांव के लोगों को रोजाना 55 के बजाय 135 लीटर पानी दिया जाएगा। जल निगम नई योजना की डीपीआर बना रहा है।

विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि जमरानी से शहर समेत गौलापार और हल्द्वानी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पूर्व में 560 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। वर्तमान में प्रस्ताव को संशोधित कर 600 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत जमरानी से 800 मिमी की 16 किमी लंबी मुख्य पेयजल लाइन शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछाई जाएगी।

शीशमहल ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता में भी वृद्धि की जा रही है। पूर्व में 30.5 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट वहां मौजूद है। इस ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत करने के साथ ही 47 एमएलडी का नया ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन से 154 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। ईई कटारिया ने बताया कि अब पेयजल वितरण जोन वाइज किया जाएगा। शहर से जुड़े पीपल पोखरा, लामाचौड़, रामड़ी आन सिंह, घूनी, पनियाली, पंचायत घर से नीचे, बरेली रोड में गौजाजाली से नीचे और गौलापार क्षेत्र के सीतापुर तक करीब 176 गांवों को योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इन ग्रामीणों को 55 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति पानी दिया जाता था। इसमें 80 एलपीसीडी की वृद्धि की गई है। डीपीआर मंजूर होने के बाद लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें