फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तेज रफ्तार कार छोटा हाथी से टकराई, युवक की मौत

Sat, 08 Mar 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। देर रात रामनगर से दिल्ली लौट रहे युवाओं की कार तेज रफ्तार से आगे चल रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। छोटा हाथी वाहन में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मलकीत सिंह (35) पुत्र जगजीत सिंह निवासी बुराड़ी (दिल्ली) अपने दोस्त तुषार गुप्ता, दीपांशु सत्यवली व हिमांशु के साथ किसी काम से बृहस्पतिवार रात को कार (यूपी 16ईडी 2001) से दिल्ली से रामनगर आए थे। देर रात करीब दो बजे ही चारों दिल्ली लौटने लगे। बसई क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए और दोनों के परखचे उड़ गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस 108 सेवा के जरिये कार सवार घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मलकीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए जबकि छोटा हाथी वाहन में सवार अर्जुन, रोहित और गोलू को मामूली खरोंचें आईं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटता के समय मलकीत ही कार चला रहा था। कोतवाल ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कलमठ में गिरी पिकअप दो लोगों की बची जान

गरमपानी (नैनीताल)। हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर सामान लेकर जा रही पिकअप खैरना बाजार में बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे वाहन को पीछे की ओर बैक करते समय कलमठ में जा गिरी। गनीमत रही वाहन में सवार दो लोगों में से किसी को भी चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह 10 बजे पिकअप में भरी सामग्री को निकालकर दूसरे वाहन से भेजकर पिकअप को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें