फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के गेटों के सामने वाहन खड़े न कराएं

विज्ञापन
नैनीताल में कोतवाल से वार्ता करते मल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में त्योहार के सीजन को लेकर पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। शुक्रवार को कोतवाल प्रीतम सिंह ने मल्लीताल के व्यापारियों के साथ बैठक कर दीपावली के दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी समेत अन्य व्यापारियों ने बाजार के गेटों के सामने वाहन खड़े न कराने की मांग की। कहा कि इससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैठक में एसआई नितिन बहुगुणा, व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नासिर खान, पप्पन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दीपावली पर सक्रिय रहे पुलिस
नैनीताल। नैनीताल में बैठक के दौरान एसपी क्राइम हरीश वर्मा ने पुलिसकर्मियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। कहा की त्योहारी सीजन के दौरान आम जनता को अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े। शुक्रवार को एसपी क्राइम हरीश वर्मा ने व्यापारियों से वार्ता करने के बाद पुलिस के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि दीपावली के दौरान पुलिस सतर्क रहे। साथ ही लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल प्रीतम सिंह, एसओ रोहिताश सागर, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, एसआई हरीश सिंह व एसआई भावना बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें