नाचनी (पिथौरागढ़)। पूर्ति विभाग के खाद्य सुरक्षा योजना में आधार अपडेट नहीं होने से तेजम के 1783 यूनिट, होकरा के 212 यूनिट और नामिक के 14 यूनिटों का राशन दो माह से बंद है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नई व्यवस्था के तहत अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन के लिए उपभोक्ताओं को कार्ड ऑनलाइन करने जरूरी है। कई ग्रामीणों के राशनकार्ड अभी ऑनलाइन नहीं हुए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को अब खाद्यान्न मिलना बंद हो गया है। सहायक खाद्यान्न निरीक्षण मोहित कठायत ने बताया तेजम के 9504, होकरा के 1422 और नामिक के 355 यूनिटों को आधार लिंक कर ऑनलाइन कर दिया है, जिन कार्डधारकों के सदस्यों के आधार अपडेट नहीं किए गए हैं। वह 15 फरवरी 2021 तक तेजम कार्यालय में आकर आधार लिंक करा सकते हैं। जिसके बाद अप्रैल माह से राशन आवंटित होगा।