फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धारी से ओखलकांडा तक तेंदुए की दहशत से लोग परेशान

Sat, 10 Jan 2026 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। दो महिलाओं को मारने वाले तेंदुए का पता भले ही अभी नहीं चल पाया है लेकिन विभाग की ओर से एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। इसके बाद भी धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में तेंदुए लगातार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे, पिंजरे और ट्रैंकुलाइज की टीम लगाई गई है। तेंदुए की दहशत को देखते हुए वन विभाग की ओर से मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था की गई है। वहीं ओखलकांडा के गांवों में भी तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। भीमताल के सिलौटी, खैरोला, हरिनगर, बेरीजाला, मेहरागांव क्षेत्र में घरों के पास तेंदुए के दिखने से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें