फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के बढ़े दो सौ रुपये

Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन वृद्धि को लेकर काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। विधवा, बौना, किसान,परित्यक्त महिलाओं, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन की राशि आठ सौ रुपये प्रति माह से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। इस आशय का शासनादेश जारी हो गया है। जबकि लेप्रोसी से ग्रस्त चार सौ लोगों को की पेंशन एक हजार से बढ़ाकर बारह सौ रुपये कर दी गई है। 
विज्ञापन


पेंशन की राशि बढ़ाने की घोषणा सरकार ने काफी पहले की थी। मगर राज्य में सियासी संकट होने के कारण मामला अधर में लटका रहा। वृद्धावस्था पेंशन में 4,25,962, विकलांग पेंशन में 64,921, विधवा पेंशन में 1,39,381, किसान पेंशन में 19,469, परित्यक्त महिलाओं को पेंशन के 1,535, बौना पेंशन में 31 लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाने संबंधी शासनादेश हो गया है। समाज कल्याण निदेशक वीएस धानिक ने बताया कि शासनादेश 27 मई को हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त लाभार्थियों को अब प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन मिलेगी। साथ लेप्रोसी से पीड़ित लगभग चार सौ लोगों की पेंशन राशि एक हजार से बढ़ाकर बारह सौ रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें