फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेंशनरों व कार्मिकों ने गोल्डन कार्ड को बताया सफेद हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच की वेबिनार में कार्मिक एवं पेंशनर संगठनों ने गोल्डन कार्ड पर कैबिनेट की ओर से लिए गए फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे हाइब्रिड मोड में संचालित करने या अंशदान बढ़ोतरी से पहले कर्मचारी संगठनों को विश्वास में नहीं लिया गया। गोल्डन कार्ड पर सभी संगठनों से जुड़े लोग जल्द हरिद्वार में संयुक्त बैठक करेंगे।
विज्ञापन

वेबिनार में वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड को सफेद हाथी बताया। उन्होंने कहा कि वेतन और पेंशन से नियमित कटौती के बाद भी सरकार बेहतर इलाज की सुविधा देने में नाकाम रही है और आए दिन नए प्रयोग कर कार्मिक समुदाय के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वेबिनार में मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, महासचिव दिगंबर फुलोरिया, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के मुख्य संयोजक सुमन सिंह वाल्दिया आदि जुुड़े थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें