फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महालक्ष्मी मंदिर में माता तुलसी का पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति ने तुलसी पूजन दिवस पर बृहस्पतिवार को माता तुलसी की पूजा की। बेरीपड़ाव में स्थित महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में महिलाओं ने तुलसी माता और ठाकुर जी की पूजा कर छप्पन भोग लगाया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने मंदिर के महंत को सम्मानित किया। अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने बच्चों को तुलसी पूजन का महत्व बताया। वहां कोषाध्यक्ष मनोरमा खंडेलवाल, महामंत्री स्नेह लता गुप्ता, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, पूनम केसरवानी, मंत्री ज्योति देवल, प्रियंका जायसवाल, खुशबू गुप्ता, रेनू टंडन, कोमल गर्ग, अंजली गुप्ता, बीना महेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें