फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बालरोग विशेषज्ञ के नहीं पहुंचने से बैरंग लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं पहुंचने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीमार बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों को अन्यत्र जाना पड़ा।
विज्ञापन


नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 60 से 70 बीमार बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। कभी-कभी यह संख्या 100 तक भी पहुंच जाती है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन इन दिनों अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद रिक्त हैं। अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ इन दिनों छुट्टी पर हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अन्य अस्पतालों से डाॅक्टरों को बुलाकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। बुधवार को बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल नहीं पहुंचने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे लोग काफी देर डाॅक्टर के आने का इंतजार करते रहे। जब स्टाफ से डाॅक्टर के नहीं आने की सूचना मिली तो बच्चों को बिना उपचार के लौटना पड़ा। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि किसी कारणवश डॉक्टर बुधवार को अस्पताल नहीं पहुंच पाए। बृहस्पतिवार से बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें