रामनगर। तकनीशियन नहीं होने से सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन शोपीस बनी हुई है। इससे मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में इलाज की उम्मीद में पहुंच रहे मरीजों को निजी जांच लैब की दौड़ लगानी पड़ रही है।
सिर में चोट, ब्रेन हैमरेज और दुर्घटना के शिकार मरीजों का सीटी स्कैन किया जाता है। रामनगर के सरकारी अस्पताल में जांच मशीन तो है लेकिन इसके संचालन के लिए तकनीशियन नहीं है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को महंगे दामों पर अन्यत्र जाकर यह जांच करानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में तकनीशियन की तैनाती की मांग उठाई है। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि शासन को अस्पताल में तकनीशियन की तैनाती करने के लिए कहा गया है।