फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू नहीं होने से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू नहीं होने से मरीजों को हल्द्वानी के चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से की जा रही है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी चंदन बिष्ट ने कहा कि भीमताल सीएचसी में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। बिष्ट ने कहा कि इससे लोगों का अतिरिक्त किराया और समय की बर्बादी होती हैं। बिष्ट ने कहा कि अगर सरकार की ओर से अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू नहीं की गई तो राज्य आंदोलनकारी स्थानीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें