फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल पुरानी मशीनें, 20 दिन का इंतजार: बायोप्सी रिपोर्ट में देरी से मरीजों की जान जोखिम में, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 17 Nov 2026 12:10 PM IST
Heera अमित उप्रेती

सार

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की दस साल पुरानी टिश्यू प्रोसेसर और माइक्रोटोम मशीनें बार-बार खराब होने से सात दिन में मिलने वाली बायोप्सी रिपोर्ट में 20 दिन लग रहे हैं, जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। रोज 15-20 नमूनों की जांच होती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बीमारी की सही पहचान और समय पर इलाज की उम्मीद लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीजों को बायोप्सी रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पैथोलॉजी विभाग की करीब 10 से 11 साल पुरानी मशीनें बार-बार खराब हो रही हैं। सात दिन में मिलने वाली बायोप्सी रिपोर्ट के लिए मरीजों को 15 से 20 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कैंसर समेत गंभीर बीमारियों की पुष्टि और आगे का उपचार भी रिपोर्ट में देरी के चलते प्रभावित हो रहा है।

पैथोलॉजी विभाग में बायोप्सी के हर दिन 15 से 20 नमूने पहुंचते हैं। इनमें अलग-अलग अंगों और बीमारियों से संबंधित ऊतकों की जांच की जाती है। इसके लिए ऑटोमेटेड टिश्यू प्रोसेसर और माइक्रोटोम मशीन का इस्तेमाल होता है। टिश्यू प्रोसेसर में नमूनों को अलग-अलग रसायनों की प्रक्रिया से गुजारकर पैराफिन वैक्स में तैयार किया जाता है। इसके बाद माइक्रोटोम मशीन से ऊतक की बेहद पतली परतें काटकर स्लाइड तैयार की जाती हैं। इन स्लाइडों को विशेष रंगों से तैयार कर माइक्रोस्कोप के नीचे जांचा जाता है। इसी आधार पर बीमारी की पहचान की जाती है। बायोप्सी जांच में दोनों मशीनें एक-दूसरे से जुड़ी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इनमें खराबी आने से पूरी जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

बायोप्सी से इन बीमारियों की होती है पहचान

विज्ञापन

बायोप्सी जांच में शरीर के किसी संदिग्ध हिस्से से ऊतक (टिश्यू) का छोटा नमूना लेकर उसकी सूक्ष्मदर्शी से जांच की जाती है। जैसे कैंसर रोग में स्तन, मुंह, गले, पेट, आंत, फेफड़े, त्वचा और अन्य अंगों में संदिग्ध गांठ या ट्यूमर की जांच। लिवर में सूजन, फाइब्रोसि, किडनी के ऊतकों में सूजन और क्षति, त्वचा की असामान्य गांठ, घाव और सूजन, लंबे समय से पेट में बनी सूजन आदि शामिल है।

दोनों मशीनें काफी पुरानी हैं। बीच-बीच में खराबी आने से जांच का काम प्रभावित हो जाता है। मशीनों को बदलने के लिए कई बार लिखित में मांग भेजी जा चुकी है। इसके लिए डिमांड भी भेजी गई है, लेकिन मामला कॉरपोरेशन से जुड़ा होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। कॉरपोरेशन के गठन और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मशीनों की खरीद संभव हो सकेगी। -डॉ. हरिशंकर पांडे, एचओडी, पैथोलॉजी विभाग मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें