फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्वारब में बसों की आवाजाही नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान

Mon, 25 Nov 2024 07:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की पहाड़ी से गिरता मलबा यात्रियों के लिए मुसीबतें पैदा कर रहा है। क्वारब से नौवें दिन भी बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। इससे यात्रियों को छोटे वाहनों में अतिरिक्त किराया देकर अल्मोड़ा तक आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन सड़क पर मलबा गिरने और जमीन के धंसाव के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वहीं अल्मोड़ा हाईवे किनारे होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने से उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंच रहा है। यात्रियों को रानीखेत घूमकर अल्मोड़ा जाने के लिए अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही लगातार सुचारु है। एनएच की ओर से मलबा हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें