रामनगर। गोवर्धन पूजा व भैयादूज के पर्व के चलते स्थानीय रूट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए डिपो प्रशासन की ओर से काशीपुर और हल्द्वानी रूट पर दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है।
रोडवेज डिपो के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि रोडवेज डिपो से प्रतिदिन 51 बसों का संचालन होता है। इसमें 20 बसें अंडरटेकिंग जबकि 31 डिपो की बसें शामिल हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए डिमांड पर वाहनों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा और भैयादूज के चलते बुधवार को काशीपुर सहित स्थानीय रूट पर यात्रियों सुविधा को देखते हुए दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। शुक्रवार से दिल्ली रूट पर वाहनों का संचालन बढ़ाया जाएगा। संवाद