नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली के बाद शहरीय क्षेत्र में पटाखों व अन्य सामग्री से काफी गंदगी हुई है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण सफाई व्यवस्था कर फोटो उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर में सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कार्मिक तैनात करते हुए आयुक्त नगर निगम स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। जिला स्तर पर सभी निकायों में चलाए जा रहे इस अभियान के भी आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी नोडल अधिकारी रहेंगे। कहा सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से सूचना फोटो सहित एकत्रित कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को भेजें। संवाद