फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में तय हो जाएगी पार्टी

Wed, 19 Oct 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जुगत में लगे एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर के चुनाव लड़ने के एलान से कांग्रेस कहीं न कहीं बेचैन है। रोहित किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसका तो एलान नहीं किया है मगर यह जरूर कह दिया है जहां सम्मान मिलेगा वहीं जाऊंगा।
विज्ञापन


रामलीला ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने कहा कि 15 दिन के भीतर तय हो जाएगा कि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। रोहित ने उत्तराखंड से चुनाव लड़ने का एलान किया है।

माना जा रहा है कि कुमाऊं की किसी सीट से रोहित मैदान में कूद सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित को हाथ का साथ मिलेगा या फिर कुमाऊं में साइकिल चलेगी। यह सवाल कहीं न कहीं कांग्रेस को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के कद को देखते हुए माना जा रहा है कि रोहित अगर साइकिल पर सवार हुए और तिवारी ने प्रचार किया तो सीधा नुकसान कांग्रेस को होगा। रोहित ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (बड़े भाई) ने पूरा सम्मान दिया है।

तय सिर्फ ये होना है कि सम्मान कहां सुरक्षित रहेगा और कितना सम्मान मिलेगा। सम्मान की बात तय होने के साथ ही पार्टी भी तय हो जाएगाी।

सेल्फी खिंचवाने का भी दिखा क्रेज

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। मंच पर आसीन तिवारी के साथ फोटो खिंचवाने वालों की होड़ लगी रही। युवक-युवतियों ने मंच पर पहुंचकर तिवारी जी के साथ सेल्फी ली। सेल्फी लेने के बाद युवक-युवतियों ने तिवारी से आशीर्वाद लिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे वृद्ध

अवसर था पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी के जन्मदिन का और वृद्धों की भीड़ भी रामलीला मैदान मेें काफी संख्या में थी। तिवारी के साथ काम कर चुके वृद्ध भी काफी संख्या में आए थे। वृद्धों ने हिम्मत नहीं हारी और मंच पर पहुंचकर तिवारी से मुलाकात की।

मंच पर रही अफरातफरी, लोग परेशान

तिवारी के जन्मदिन के समारोह पर मंच और मंच के नीचे लगी भीड़ से अफरातफरी रही। पंडाल में कुर्सियों पर बैठे लोगों को कुछ नहीं दिख रहा था। मंच से कई बार अनुरोध करने के बाद भी लोग सामने से नहीं हटे। आखिर में एक महिला ने जिम्मा संभाला और मंच के नीचे खड़े लोगों को सामने से हटाया।

खाने पर टूट पड़ी भीड़  

हवन पूरा होने और तिवारी के मंच पर पहुंचने के कुछ देर बात भोजन शुरू हो गया। पंडाल में अच्छी खासी भीड़ थी मगर खाना शुरू होने के साथ ही लोग टूट पड़े और पंडाल में पड़ी कुर्सियां खाली हो गईं।

यहां शक्ति प्रदर्शन की जरूरत नहीं

पूर्व सभासद शकील सलमानी भीड़ लेकर आए थे। सलमानी के साथ आई भीड़ जिंदाबाद के नारे लगा रही थी। मंच का संचालन कर रहे घनश्याम भट्ट ने सलमानी को तुरंत टोक दिया और कहा कि यह स्थान शक्ति प्रदर्शन करने का नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें