फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क प्रशासन ने जिप्सी पर लगाया बैन, हाथी को बिस्किट खिलाने का मामला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में हाथी को बिस्किट खिलाने के मामले में पार्क प्रशासन ने जिप्सी पर बैन लगा दिया है। पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि फिलहाल जिप्सी के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिवस ढिकाला जोन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें एक जिप्सी चालक हाथी को बिस्किट खिलाते हुए दिख रहा था। तस्वीर को देखने के बाद पार्क प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे। उनका कहना था कि ये हाथी पालतू हैं। जिन पर बैठकर वन कर्मी कभी कभी जंगल में गश्त करते हैं। इसलिए अगर महावत की भी लापरवाही पाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें