फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक मंडी : डर के आगे पालीथिन बंद

Wed, 03 Jun 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
थोक मंडी में अब ढूंढे से भी कहीं पालीथिन नहीं दिखाई दे रही है। लगता है कि जुर्माना देने के डर की वजह से मंडी में पालीथिन का प्रयोग बंद हो गया। छह दिनों के अभियान में मंडी प्रशासन अब तक 29 लोगों से साढ़े 14 हजार जुर्माना वसूल चुका है। इधर, मंडी में मुनादी करवा दी गई है कि अब किसी के पास पालीथिन मिलने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा संचालित हल्द्वानी थोक मंडी में प्रतिबंध के बावजूद पालीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा था। अमर उजाला द्वारा इस मामले को उठाने पर एसडीएम पंकज उपाध्याय ने छापामार कार्रवाई की तथा मंडी प्रशासन को प्रति पालीथिन पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश दिए। मंडी में यह कार्रवाई 27 मई से शुरू की गई। मंडी सचिव विनोद कुमार लोहुमी ने बताया कि पालीथिन पाई जाने पर पांच सौ जुर्माने के हिसाब से 29 लोगों से साढ़े 14 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। मंडी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि अब जिसके पास भी पालीथिन पाई जाएगी, उससे एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। मंडी में आने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है।

इधर, आढ़तियों द्वारा सब्जी को पालीथिन के स्थान पर जाली वाले कट्टे में पैक किया जा रहा है, वहीं फल ठेले और फुटकर विक्रेता भी कपड़े और कागज से बने थैले का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा यूपी के जिलों से आने वाली सब्जी आदि कृषि उपज कट्टे में आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें