फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकारी कर बच्चों ने समझाया ‘ईंधन बचाओ’

Fri, 30 Jan 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्दूचौड़(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
डान बास्को सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विषय ‘ईंधन बचाओ, जन धन बढ़ाओ’ पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा के रंग उकेरे। प्रतियोगिता में करीब 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कक्षा पांच से सात तक के जूनियर वर्ग में स्नेहा पांडे प्रथम, मोहित नाथ द्वितीय, भूमिका तृतीय, रिद्धि नागरकोटी चतुर्थ स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में (कक्षा आठवीं से दसवीं तक) में मनीष कलौनी प्रथम, योगेश पांडे द्वितीय, करिश्मा तृतीय एवं सरोज गंगवार चतुर्थ स्थान पर रहे।

इसके अलावा स्नेहा, सौरभ, प्रियंका, अभय, रीतू, गुंजन, शशांक, गायत्री, प्रियंका, अभय, अनुष्का, निशा, बिशप, सूरज सिंह, राकेश नाथ, हर्षिता नेगी समेत कई बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं बीपीसीएल के क्षेत्रीय सेल्स आफीसर अभिजीत पनारी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य प्रवीण पंत के अलावा स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें