फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ छुटी ग्यो...कुमाऊंनी गीत पर झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में चल रहा शरदोत्सव महोत्सव मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मेले का शुभारंभ लोकगायक गोविंद दिगारी व पार्षद प्रीति आर्य ने किया। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न दलों के कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। बॉलीवुड सिंगर सुनीता कपूर और हास्य कलाकार कमल ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पांच दिवसीय मेले के दूसरे दिन कलाकार लच्छू पहाड़ी ने खूब गुदगुदाया। मेले में हस्तशिल्प, वाद्य यंत्र प्रदर्शन, पारंपरिक लोक नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी योगिता बनोला को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर, लोकगायन और वाद्य यंत्रों की धुन महोत्सव के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान आयोजित नृत्य स्पर्धा के सीनियर वर्ग में करीब 70 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इसके निर्णायक कोरियोग्राफर नितिन चौहान एवं डांसर एक्ट्रेस हर्षिता कोहली रहीं।
लोक कलाकार गिरीश बर्गली के पहाड़ छुटी ग्यो परदेस जाना मैली... गीत पर दर्शक झूम उठे। संचालन डॉ. प्रदीप उपाध्याय, शंकर कोहली ने किया। मुख्य आयोजक मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष विक्की योगी ने कहा कि शरदोत्सव में बुधवार को भी आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस दौरान पार्षद प्रेम बेलवाल, हरीश चंद्र पांडे, लोक गायक जगदीश उपाध्याय, गिरीश खाती, पूनम चंद्र, लोकगायक गिरीश बुग्याल, प्रेम कुमार, कविता बिष्ट, दीपिका मेहता, साक्षी बेलवाल, हेमंत साहू, राजू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें